फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Deepotsav today, auspicious time for worship from 6:53 pm, the market is buzzing about the festival

Kanpur Dehat : दीपोत्सव आज, शाम 6:53 से पूजन का शुभ मुहूर्त, त्योहार को लेकर गुलजार रहे बाजार

Mon, 24 Oct 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Deepotsav today, auspicious time for worship from 6:53 pm, the market is buzzing about the festival
दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर पटाखे छुड़ाते बच्चे। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। दीप पर्व दिवाली सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक त्योहार का उल्लास है। घरों और प्रतिष्ठानों को फूल-पत्तियों से लेकर रंग बिरंगी झालरों से जाया गया।
विज्ञापन

भगवान गणेश-लक्ष्मी के स्वागत के लिए युवतियों और महिलाओं ने घरों के आंगन में रंगोली भी बनाई है। रविवार को लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पूजन सामग्री, दीये आदि की खरीदारी की। इससे बाजारों में रौनक रही। दिवाली पूजना का शुभ मुहूर्त शाम 6:53 से शुरू होगा।
विज्ञापन

रोशनी का पर्व दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम इसी दिन वनवास समाप्त कर अयोध्या वापस लौटे थे। त्योहार को लेकर लोगों में रविवार को खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली की पूर्व संध्या पर घरों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। सफाई के बाद रंगोली बनाई गई। सरकारी भवनों को भी झालरों से सजाया गया है। शाम होते ही सजे धजे भवनों ने आकर्षक छटा बिखेरी। इधर सुबह से पूरे दिन बाजार में लोगों ने खरीदारी की।
खील गट्टा, मिठाई, ड्राईफ्रूट की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने पसंद के अनुसार खरीदारी की। इसके साथ ही गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की भी खरीदारी हुई। बाजार में खासी चहल पहल रही। सराफा दुकानों पर भी लोगों ने खरीदारी की।

बर्तन व कपड़ों की हुई बिक्री
रविवार को भी अकबरपुर बाजार गुलजार रहा। सुबह धनतेरस का मुहूर्त होने से लोगों ने बर्तन की दुकानों पर खरीदारी की। इसके साथ ही पूजन आदि की सामग्री भी खरीदी। पर्व पर नए कपड़े पहन कर पूजन करने की परंपरा है। इसको लेकर रेडीमेड कपड़ा दुकानों पर ग्राहक उमड़े। इलेक्ट्रानिक झालरों व रंग बिरंगी रोशनी देने वाले बल्ब की बिक्री भी हुई।
पूजन का मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - सायं 6.53 से 08.16 बजे तक
अमावस्या तिथि शुरू - 24 अक्तूबर सायं 05.27 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त - 25 अक्तूबर सायं 04.18 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed