फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Death of two cattle in Moosanagar temporary cowshed, green fodder is not available

Kanpur News: मूसानगर अस्थाई गोशाला में दो मवेशियों की मौत, नहीं मिल रहा हरा चारा

Fri, 25 Aug 2023 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Death of two cattle in Moosanagar temporary cowshed, green fodder is not available
मूसानगर। कस्बा स्थित अस्थाई गोआश्रय स्थल में संरक्षित मवेशियों को सूखा भूसा दिया जा रहा है। हरा चारा नहीं मिलने से यह कमजोर हो रहे हैं। गोशाला में बंद दो मवेशियों की बुधवार और गुरुवार को मौत हो गई। पशु चिकित्सक ने पोस्टमार्टम कर शवों को दफन करा दिया।
विज्ञापन


मूसानगर नगर पंचायत में चल रहे अस्थायी गोआश्रय स्थल में महज 11 मवेशी संरक्षित हैं। केयर टेकर सूरज ने बताया कि हरे चारे की व्यवस्था नहीं हो पाने से गोआश्रय स्थल में संरक्षित मवेशियों को सूखा चारा ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार गोआश्रय स्थल में बंद मवेशी सूखा भूसा खाने से कमजोर हो रहे हैं। बुधवार व गुरुवार को यहां बंद दो मवेशियों की मौत हो गई। पशु चिकित्सक डॉ. अमिताभ सचान ने बताया कि दोनों मवेशियों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक गाय घायल अवस्था में गोआश्रय स्थल में लाई गई थी। उसका इलाज किया जा रहा था। जिसकी बुधवार को मौत हो गई। वहीं, एक गाय वृद्ध होने के साथ बीमार थी। इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में अभी भी काफी संख्या में छुट्टा मवेशी घूम रहे हैं। इन्हें संरक्षित करने के लिए बड़ी गोशालाएं बनाने की जरूरत है। अधिशाषी अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि दो मवेशियों की मौत होने की जानकारी मिली है।


केयर टेकर को हरे चारे की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद निषाद ने बताया कि अतिरिक्त केयर टेकर लगा कर व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। प्रस्ताव बनाकर स्थाई गोशाला का निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed