फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Dead body of a young man who went to the field found hanging from a tree

कानपुर देहात : पेड़ पर फंदे से लटका मिला खेत गए युवक का शव

Fri, 08 Apr 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Dead body of a young man who went to the field found hanging from a tree
युवक की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। घर से खेतों की ओर गए कस्बा निवासी एक युवक का शव गुरुवार को आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा (22) गुरुवार सुबह घर में मां शिव देवी से खेत जाने की बात कहकर निकला था। दोपहर तक वह वापस नहीं लौटा तो पिता उसे देखने गए। खेत में आम के पेड़ पर धर्मेंद्र का शव लटका देख उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पेड़ के नीचे शराब की खाली शीशी व गिलास पड़ा था। पिता ने बताया कि वह शराब का लती था। दो दिन से दिनभर शराब के नशे में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह चार भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था और एक दुकान में मजदूरी करता था। थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed