फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Dead body of a young man found hanging from a tree

कानपुर देहात : पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 20 Mar 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Dead body of a young man found hanging from a tree
जीरेपुर गांव में भैरव की मौत पर बिलखती मां व जांच करती पुलिस। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
मुंगीसापुर। जीरेपुर गांव में एक खेत के पास लगे नीम के पेड़ पर गुरुवार रात मैजिक चालक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जीरेपुर गांव निवासी इंद्र किशोर का पुत्र भैरव (23) मैजिक चलाता था। गुरुवार की शाम को वह घर पहुंचा था। इसके बाद वह निकल गया लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत के पास लगे नीम के पेड़ पर फंदे से लटका शव किसानों ने दिखा। जिनसे सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मां रानी देवी, भाई घनश्याम, शरद, छोटे, अर्जुन, बहन मधु शव देखकर बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई घनश्याम की सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भैरव पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह मां के साथ रहता था। चौकी प्रभारी मुंगीसापुर भगवान सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जिसमें भैरव की मौत हैंगिग से होने की बात सामने आई। एसओ अखिलेश जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अध्ययन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed