फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Dead body of a young man found hanging from a tree

कानपुर देहात : पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 16 Feb 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Dead body of a young man found hanging from a tree
मृतक अवधेश का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। नुनारी गांव निवासी युवक का शव गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। नुनारी गांव निवासी धनीराम के तीन बेेटे सुनील, सुशील व अवधेश हैं। सुनील व सुशील दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

अवधेश (18) पिता के साथ गांव में रहता था। मंगलवार की सुबह अवधेश घर से खेत की ओर गया था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने अवधेश का शव गांव किनारे बाग में आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

जानकारी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पिता सहित परिवारीजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर बिलखने लगे। पिता ने बेटे के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की तहरीर थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed