{"_id":"6283ff871bd59310734cd427","slug":"kanpur-dehat-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-shirt-on-a-tree-was-married-four-months-ago-pukhrayan-news-knp697357864","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : पेड़ पर शर्ट से लटका मिला युवक का शव, चार माह पूर्व हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : पेड़ पर शर्ट से लटका मिला युवक का शव, चार माह पूर्व हुई थी शादी
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के घार गांव के बाहर एक युवक ने पेड़ पर शर्ट के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की चार माह पूर्व शादी हुई थी।
घार गांव निवासी गया प्रसाद ने बताया कि बड़ा बेटा अमित (28) ट्रक चालक था। मंगलवार की सुबह घर से गांव में घूम कर आने की बता कह कर निकला था। इसके बाद ग्रामीणोें ने उसका शव शीशम के पेड़ पर शर्ट के सहारे लटका होने की जानकारी दी।
शव देखकर पत्नी विनीता, मां राजरानी, छोटा भाई कपिल बिलख पड़े। बताया कि अमित की शादी चार माह पूर्व विनीता के साथ हुई थी। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।