फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat :dead body of a woman found hanging from tree, relatives expressed fear of murder

कानपुर देहात: पेड़ से लटका मिला युवती का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, शादीशुदा प्रेमी फरार

Sun, 19 Jul 2020 04:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 Jul 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat :dead body of a woman found hanging from tree, relatives expressed fear of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात जिले में राजपुर के दमनपुर मार्ग के किनारे शनिवार सुबह शादीशुदा प्रेमी के रिश्तेदार के घर के सामने युवती का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मृतका के परिजनों ने प्रेमी पर हत्या की आशंका जताई है। शुक्रवार को युवती, उसके प्रेमी, पति और रिश्तेदारों के बीच थाने में पंचायत हुई थी। तब युवती प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर पति, उसके मां-बाप उसे छोड़कर चले गए थे।  खोजारामपुर गांव निवासी रामचंद्र पाल की बेटी शिल्पी देवी (26) का शव पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी दिल्ली के सुल्तानपुरी प्रेमनगर निवासी जीतू पाल के साथ सात वर्ष पहले हुई थी। उसके छह साल का बेटा आर्यन है।
विज्ञापन


वह छह माह पहले दिल्ली से पति को बगैर बताए बेटे को लेकर मायके आ गई थी। पति कई बार आया। उसे समझाकर ले जाने की कोशिश, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हुई। 15 जुलाई को उसका पति मंगलपुर थाना क्षेत्र के लाड़पुर गांव के रिश्तेदारों के साथ खोजारामपुर पहुंचा था। शिल्पी को समझा कर साथ दिल्ली ले गया था। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह रात में बेटे आर्यन को वहीं छोड़कर फिर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस बार वह मायके नहीं गई। राजपुर में अपने प्रेमी के एक रिश्तेदार के घर में रुकी। इसकी जानकारी पर उसका पति खोजारामपुर पहुंचा। पति व सास ससुर थाने पहुंचे। प्रेमी को लेकर युवती भी थाने पहुंच गई। उसने पति के साथ जाने से इंकार करते हुए प्रेमी के साथ रहने की जिद की। इस पर पुलिस व परिजनों ने समझाने की कोशिश की। उसकी जिद से नाराज माता, पिता व पति उसे छोड़कर चले गए।

युवती व प्रेमी भी थाने से चले गए। शनिवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। इंस्पेक्टर राम प्रकाश ने बताया कि मृतका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम में युवती के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण हैगिंग आया है। दुपट्टे से फांसी लगाने की वजह से गले में फंदे का मोटा निशान मिला है। 

शादी के बाद प्रेमी भी दिल्ली में करने लगा था नौकरी
ग्रामीणों में चर्चा है कि शिल्पी का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध शादी से पहले से थे। शादी के बाद वह दिल्ली चली गई तो उसका प्रेमी भी अपनी पत्नी व दो बच्चों को छोड़कर वहां जाकर प्राइवेट नौकरी करने लगा। वहां दोनों मिलते रहे। कई बार वह उसके साथ ही दिल्ली से मायके खोजारामपुर आई थी। इस कारण परिजन नाराज रहते थे। छह माह से उसका प्रेमी गांव में ही रह रहा था। इससे युवती भी दिल्ली में रहने को तैयार नहीं थी। वह प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed