फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Crossing the road while talking on mobile, truck driver died due to pickup collision

Kanpur Dehat : मोबाइल पर बात करते हुए पार कर रहा था सड़क, पिकअप की टक्कर से ट्रक ड्राइवर की मौत

Sat, 04 Mar 2023 09:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Crossing the road while talking on mobile, truck driver died due to pickup collision
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाईवे पर जुनेदपुर मोड़ के पास मोबाइल पर बात करते हुए सड़क पार करने के दौरान पिकअप की टक्कर से ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

देवरिया के तेलिया कुर्मी निवासी ट्रक खलासी अभय यादव ने बताया कि चालक अशोक कुमार सिंह (43) के साथ गिट्टी लादकर झांसी से गोरखपुर जा रहा था। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर मोड़ के पास हाईवे के एक ओर ट्रक खड़ा कर वह दोनों एक ढाबे पर खाना खाने गए।
विज्ञापन

लौटते समय सड़क पार करने के दौरान एक पिकअप अशोक को टक्कर मारती हुई निकल गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
देवीपुर चौकी इंचार्ज परवेज अली ने बताया कि ट्रक ड्राइवर मोबाइल पर बातें करते हुए हाईवे पर पार कर रहा था। उसी समय पिकअप टक्कर मारती हुई निकल गई। मृतक के पिता हरिशरण सिंह के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed