फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Crime: Woman murder in a rented house

Kanpur Dehat Crime: किराए के मकान में महिला की गला दबाकर हत्या, गेट पर ताला डालकर चले गए हत्यारे

Sat, 26 Nov 2022 06:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Nov 2022 06:38 PM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Crime: Woman murder in a rented house
मृतका मुन्नी कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में रनियां कस्बा के शिवनगर में किराए के मकान में रह रही कानपुर के पनकी गंगागंज निवासी महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारे गेट पर बाहर से ताला लगाकर चले गए। सुबह मकान मालिक का भाई पहुंचा और ताला तोड़ा तब घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन


पुलिस को तख्त पर महिला का शव मिला। गले पर निशान मिले। दोनों हाथों की चूड़ियां टूटी थीं। खोजी कुत्ता नजदीक की एक फैक्टरी के अंदर जाकर कमरे में लौटा। पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रनियां के शिवनगर में जितेंद्र तिवारी का मकान है। यह केशवनगर में दूसरे मकान में रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


शिवनगर के मकान में कुछ समय पूर्व तक चार किराएदार रहते थे। बिजली का बिल बकाया होने पर एक माह पूर्व कनेक्शन कट गया था। इसपर तीन किराएदार दूसरी जगह चले गए। यहां एक कमरे में पनकी गंगागंज निवासी वीर सिंह कुशवहा की पत्नी मुन्नी कुशवाहा उर्फ लक्ष्मी (52) तीन माह से रह रही थीं। वह बीच-बीच में पनकी जाती थीं।

तीन दिन पहले ही वह लौटी थीं। मकान मालिक का भाई दुर्गेश तिवारी देखरेख करने आता रहता था। वह शनिवार को यहां पहुंचा तो मेन गेट पर ताला लगा था। उसने बाहर से झांक कर देखा तो अंदर चप्पल उतरी देखीं तो कई बार आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने गेट का ताला तोड़ दिया।

अंदर जाने पर कमरे में तख्त पर मुन्नी को मृत पड़ा देखा। इसपर उसने पुलिस को सूचना दी। रनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। सीओ व रनियां थानाध्यक्ष अतुल गौतम व अकबरपुर कोतवाल प्रमोद शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। डॉग स्क्वाड भी बुलाया गया। फिंगरप्रिट टीम ने साक्ष्य जुटाए। महिला के गले में निशान मिला।

मौके पर टूटी चूड़ियां मिली। इससे मरने से पहले हत्यारों से हाथापाई के संकेत मिले हैं। इधर एसपी सुनीति भी मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर जानकारी पर पनकी से पहुंचे मृतका के पति व बेटी काजल फफक पड़े। पुलिस को बताया कि वह हलवाई है। पार्टी आदि में भोजन बनाता है। बेटा आनंद, आलोक व बेटी काजल पनकी के गंगागंज में रहते हैं।

घटना में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हर बिंदु की गहराई से छानबीन की जा रही है। गले पर निशान और चूड़ियां टूटी मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - प्रभात कुमार, सीओ  सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed