{"_id":"5e27540f8ebc3e4b2b12052b","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp5398874200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़कर बदहवास हालत में एसपी दफ्तर पहुंची युवती, हडक़ंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़कर बदहवास हालत में एसपी दफ्तर पहुंची युवती, हडक़ंप
विज्ञापन
कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव से 29 दिसंबर 2019 से लापता युवती मंगलवार दोपहर दौड़ते हुए एसपी दफ्तर पहुंची। वहां बदहवास हालत में गिर गई। इसके बाद सामान्य होने पर गांव के एक युवक पर अपहरण कर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया। युवती के पिता ने आरोपी युवक पर 29 दिसंबर को ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब आरोपी ने थाने जाकर खुद पर लगे आरोप निराधार बताए थे। पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
18 वर्षीय युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर उसे बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी युवक खुद थाने पहुंचा था। उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच कराने को कहा था। इसके बाद पुलिस जांच कर रही थी। मंगलवार को युवती दौड़ते हुए एसपी दफ्तर पहुंची। वहां बदहवास हालत में गिर गई। यह देख पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना संपूर्ण समाधान दिवस में भोगनीपुर में मौजूद एसपी अनुराग वत्स को दी गई। एसपी ने गजनेर एसओ समर बहादुर को तत्काल मौके पर भेजा। इस बीच युवती सामान्य हो चुकी थी। इसके बाद वह युवती को लेकर थाने चले गए। वहां उसके माता-पिता को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। एसओ ने बताया कि युवती के पिता ने काफी पहले भी गांव के एक युवक पर बहला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 29 दिसंबर को युवती के पिता ने उसी युवक के चाचा मोहन और अज्ञात लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी ने खुद थाने आकर जांच में सहयोग करने के साथ निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि गजनेर से युवती के अपहरण के मामले में उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। युवती का मेडिकल भी कराया जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।