फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

पुलिस बोली नशेबाजी में हुई थी भट्ठा मजदूर की हत्या

Sat, 18 Jan 2020 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
सट्टी थाना पुलिस की गिरफ्त में मजदूर के हत्यारोपी। - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। सट्टी थाना क्षेत्र के जलालपुर के ईंट भट्ठा के मजदूर की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर नशेबाजी में हत्या होने की बात कही है। मृतक के भतीजे की ओर से दर्ज हत्या के मुकदमे को गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया गया है।
विज्ञापन

जलालपुर गांव स्थित ईंट भट्ठा में 11 जनवरी की रात भोगनीपुर मऊखास के रहने वाले मजदूर नरायण दत्त (35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को भट्ठा परिसर में स्थित झोपड़ी में उसकी चारपाई में डाल दिया गया था। उसके साथ 12 वर्षीय बेेटा शिवा भी रहता था। सुबह उसने पिता का शव चारपाई पर पड़ा देखा तो घटना की जानकारी हुई। उसने पुलिस को बताया था कि पिता को भट्ठा मालिक का बेटा, मुनीम व चौकीदार गाली-गलौज करके साथ ले गए थे। मृतक के भतीजे शैलेंद्र ने भट्ठा मालिक के बेटे समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए एसओ रोहित तिवारी ने बताया कि घटना वाले दिन मृतक ने शराब के नशे में मालिक को गाली-गलौज कर दी थी। मुनीम ने इसका विरोध किया तो उसे भी गाली दी।
विज्ञापन

शाम को मुनीम व भट्ठा मालिक का बेटा उसे समझाने के लिए ले गए। सभी शराब के नशे में थे। विवाद बढ़ने पर मुनीम अफरोज ने नारायन दत्त को लकड़ी का चैला मार दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। एसओ ने बताया कि भट्ठा मालिक के बेटे ढिचकी निवासी प्रशांत कटियार उर्फ निक्की, मुनीम भोगनीपुर के नन्हुआ निवासी अफरोज, चौकीदार जलालपुर के राम प्रकाश सिंह, मृतक के साथी मजदूर औरैया के नारायणपुर शेरपुर के मनोज को गिरफ्तार किया गया है। सभी को गैर इरादतन हत्या के आरोप में कोर्ट में पेश किया गया। वहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed