फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

हैलट में भर्ती भाजपा नेता की हालत स्थिर

Mon, 30 Sep 2019 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
कानपुर देहात। वाहन चेकिंग के दौरान गुरुण वाहिनी के दरोगा धर्मेंद्र सिंह यादव और सिपाहियों की पिटाई से घायल भाजपा के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राजपूत की हालत स्थिर बनी हुई है। उनका हैलट अस्पताल (कानपुर नगर) में इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने रविवार को देवेंद्र का सिर स्कैन कराया है। मंगलवार को एमआरआई होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की देरशाम भाजपा के राजपुर के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राजपूत को महटौली गांव के हाईवे के किनारे चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से बदसलूकी का विरोध करने पर गरुण वाहिनी में तैनात दरोगा धर्मेंद्र सिंह यादव ने साथी सिपाहियों के साथ मिलकर पीट दिया था। साथ ही हवाई फायरिंग भी की थी। सीएचसी के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद देवेंद् की हालत गंभीर देख उन्हें हैलट रेफर कर दिया था। तब से देवेंद्र का हैलट में भर्ती हैं। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा के कई नेता देवेंद्र का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों से देवेंद्र की हालत के बारे में जानकारी ली। इधर, भाजपा नेताओं का कहना है कि देवेंद्र को पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed