{"_id":"5d6ec9148ebc3e93d33e50da","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp5114247108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारकर पशु व्यापारी से 49 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू मारकर पशु व्यापारी से 49 हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर। हथूमा मार्ग पर सिकंदरा निवासी पशु व्यापारी की बाइक रोककर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी को पीटकर 49 हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली। व्यापारी को मरणासन्न हालत में छोड़कर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। व्यापारी ने तीन नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सिकंदरा निवासी पशु व्यापारी अंतू बाल्मीकि मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक से हथूमा गांव निवासी सुनील बाल्मीकि के पशुओं की खरीद फरोख्त की बातचीत करने जा रहा था। जब वह रसधान-डेरापुर मार्ग से हथूमा जाने वाले लिंक मार्ग पर मुड़ा, तभी उसकी बाइक के आगे एक बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो आकर रुकी। उससे पांच लोग उतरे और उस पर तमंचा तान दिया और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट कर मरणासन्न कर दिया और जेब में रखे 49 हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली। उसने शोर मचाया तो गांव के लोगों को आते देख बदमाश मौके पर से भाग गए। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद घायल को लेकर थाने पहुंच गए। यहां होश आने पर अंतू ने स्कॉर्पियो सवार लुटेरों को पहचाने की बात कही। मामले में व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायल व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस टीम भेजी गई है। छानबीन की जा रही है।
--------------