{"_id":"5e936c3a8ebc3e6fab41252f","slug":"kanpur-dehat-corona-akbarpur-news-knp5549506138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के दौरान अस्पताल से भागे संदिग्ध को फिर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के दौरान अस्पताल से भागे संदिग्ध को फिर पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात/रसूलाबाद। दिल्ली में मोबाइल लोकेशन मिलने वाले नंबरों का सत्यापन जिलास्तर पर पुलिस कर रही है। इसी तरह से रसूलाबाद कस्बे के एक युवक की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। रविवार को उसकी जांच के लिए स्वास्थ्य टीम माती से भेजी गई। पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची। युवक बिना जांच कराए वहां से भाग निकला। पुलिस ने कुछ देर बाद ही उसे फिर पकड़ लिया और अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य की जांच कराई। इसके साथ ही तीन अन्य युवकों की भी जांच कराई गई। सभी को घरों में ही क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए।
रसूलाबाद कस्बे के एक युवक के मोबाइल नंबर का लोकेशन जमातियों के नंबरों के साथ मिली हैं। अब यह मोबाइल नंबर जिले में चल रहा है। पुलिस को सर्विलांस से इस मोबाइल नंबर को लोकेशन रसूलाबाद कस्बा में मिला। इस पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम माती से रसूलाबाद के युवक की जांच के लिए भेजी गई। पुलिस के साथ टीम उसे लेकर सीएचसी पहुंची। कुछ देर बाद युवक वहां से भाग निकला। इस पर पुलिस ने अस्पताल से कुछ ही दूरी से उसे फिर पकड़ लिया। डॉ. यतेंद्र कुमार की टीम ने उसका सैंपल लिया। इसके बाद घर में क्वारंटीन के निर्देश दिया।
इधर, जिले के बाहर से कस्बे में आए तीन और युवकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. यतेंद्र कुमार ने बताया कि चार युवकों का सैंपल लखनऊ भेजा गया है। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि युवक की जांच करा दी गई है। परिवार के सभी सदस्यों को घर में क्वारंटीन के निर्देश दिए गए है। युवक कस्बे में ही फल का ठेला लगाता है।