फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat corona

जनता कर्फ्यू : हाइवे से लेकर गांव की गलियों तक सन्नाटा

Sun, 22 Mar 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat corona
बारा टोल प्लाजा पर सन्नाटा, खाली पड़ी लेन - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को जनता कर्फ्यू का असर पूरे में जिले में दिखा। हाईवे से लेकर गांव की गलियों तक सूनी रहीं। कहीं कोई नजर नहीं आया। बारा टोल प्लाजा पर हर लेन खाली रही। बाजार बंद रहे। कारखानों में भी कामकाज बंद रहा। मेडिकल स्टोर, दूध-ब्रेड व अन्य जरूरी सामान की दुकानों को छोड़कर सब कुछ बंद रहा। जनता ने कोरोना खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण बनी संकट की स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू रहा। इसका असर जिले में भी देखने को मिला। कानपुर-झांसी व इटावा हाईवे पर वाहन दौड़ते नहीं नजर आए। अक्सर जाम से जूझने वाले बारा टोल प्लाजा पर हर लेन खाली थी। इसी तरह से रनियां, नबीपुर, अकबरपुर, सरवनखेड़ा, शिवली, रसूलाबाद, झींझक, रूरा, राजपुर, सिकंदरा समेत सभी कस्बों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। चौराहों और गलियों में दुकानें बंद रहीं। जरूरी काम से भी कोई नहीं निकला। गांवों में किसान खेतों पर भी नहीं गए। गांवों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक हर कोई जनता कर्फ्यू के समर्थन में रहा। पुलिस ने अनावश्यक निकले कई लोगों को समझाकर वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

किसान बोले देेंगे कोरोना को मात
सरवनखेड़ा। आए दिन खराब हो रहे मौसम से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। उनके लिए फसल समेट कर घर लाना किसी चुनौती से कम नहीं है। समय उनके लिए कीमती है। इसके बाद भी रविवार को किसानों ने जनता कर्फ्यू का समर्थन किया। किसान खेत पर भी नहीं गए। खेत खलिहानों फसल पड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राकेश पाल, बउवा मिश्र, कमलेश पासवान, श्रीनारायण मिश्र, रमेश पाल ने बताया कि कोरोना को मात देने के लिए एकजुट होना जरूरी है। हर किसी का दायित्व है कि देश में संकट की स्थित न उत्पन्न हो। इसमें सहयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed