फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Cold wave will continue, light rain expected for four days

कानपुर देहात : जारी रहेगी शीतलहर, चार दिन हल्की बारिश के आसार

Sat, 25 Dec 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Cold wave will continue, light rain expected for four days
अकबरपुर के रूरा चौराहे पर अलाप तापते लोग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मौसम हर दिन करवट बदल रहा है। उत्तर पश्चिमी हवा की रफ्तार सुस्त पड़ने और दिन में धूप खिली रहने से शुक्रवार को राहत रही। हालांकि शाम होते ही गलन बढ़ गई तो लोग जल्द काम निपटा कर घरों में सिमट गए। मौसम विभाग ने सोमवार से चार दिन तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे शीतलहर और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

उत्तरी पाकिस्तान व जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ बनने और उत्तर पश्चिमी हवा के तेज गति से चलने से शीतलहर बढ़ रही है। गुरुवार को तापमान का पारा लुढ़क कर चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। हाड़कपाऊ ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया तो शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से अलाव की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में 32 स्थानों पर अलाव का प्रबंध किया गया है। वहीं अकबरपुर में दस से बढ़ाकर तीस स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। इधर शुक्रवार को सुबह हल्का कोहरा रहा, बाद में आसमान साफ रहने से तेज धूप खिली। इसका असर ये रहा कि अधिकतम तापमान 23 डिग्री के पार हो गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री ऊपर चढ़कर छह डिग्री पर पहुंच गया। धूप खिलने और हवा की गति सुस्त पड़ने से ठंड कम रही तो लोगों ने सहूलियत से काम निपटाए। ठंड से बचाव के लिए बुजुर्ग धूप में बैठे दिखे। हालांकि शाम होते ही मौसम सर्द हो गया। मौसम वैज्ञानिकों ने 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
बादलों की वजह से धूप न निकलने और बारिश होने से शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बर्फीली हवा की वजह से गलन भरी ठंड जारी रहेगी। पाले के प्रभाव से पत्तेदार सब्जियों व आलू आदि की फसल को बचाने के लिए किसान फसलों में हल्की सिंचाई कर खेतों में नमी बरकरार रखें।
ठंड से महिला की हालत बिगड़ी, मौत
मुंगीसापुर। क्षेत्र के कांधी गांव में शुक्रवार को एक वृद्धा की अचानक हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वृद्धा ने ठंड लगने की शिकायत की थी। कांधी गांव निवासी सूरजमुखी (60) की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई।

उन्होेंने ठंड लगने की बात परिजनों से कही। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस पर परिजन बिलखने लगे। मृतका के पुत्र राकेश कश्यप ने बताया कि मां ने ठंड लगने की शिकायत की थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed