फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Cleaner killed, friend injured in vehicle collision near Umran.

कानपुर देहात : उमरन के पास वाहन की टक्कर से सफाई कर्मचारी की मौत, दोस्त घायल

Thu, 26 May 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Cleaner killed, friend injured in vehicle collision near Umran.
घटना के बाद मौके पर पड़े घायल। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर में उमरन के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने वाहन की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत हो गई। उसका साथी फैक्टरी श्रमिक घायल हो गया। घटना की जानकारी पर जिला अस्पताल पहुंचे भाई ने मृतक की शिनाख्त की।
विज्ञापन

चिराना बिसायकपुर निवासी श्रीकृष्ण (42) बिरसिंहपुर गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। बुधवार दोपहर वह बिरसिंहपुर में सफाई करके बाइक से वापस घर जा रहे थे। उनके साथ नबीपुर की एक फैक्टरी में काम करने वाला लेवामऊ मूसानगर निवासी दोस्त मुकेश भी था।
विज्ञापन

उमरन के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने किसी वाहन ने श्रीकृष्ण की बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। श्रीकृष्ण व मुकेश को गंभीर हालत में एनएचएआई की एंबुलेंस प्रभारी विनीत यादव ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने श्रीकृष्ण को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर मुकेश की मां रामसिया जिला अस्पताल पहुंची और उसे अकबरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक की कई घंटे बाद शिनाख्त उसके भाई अरविंद ने की। एसएसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, छह घायल
कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली में मावर के पास कानपुर झांसी हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से कार टकरा गई। इससे कार सवार मोहन दीवार न्यू सिटी सूरत गुजरात के मंजीत सिंह (50), मोहन शाही (40), सतीश पाटिल (25), अनूप साहनी (30), श्रवण राजपूत (35), मुस्कान (15) घायल हो गई। सभी कार से एक शादी समारोह में शामिल होने सूरत से गोरखपुर जा रहे थे। एनएचएआई के उमेश दुबे ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed