फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Cesarean delivery will start soon in Sikandra, Derapur, Shivli and Pukhrayan CHC

कानपुर देहात : सिकंदरा, डेरापुर, शिवली व पुखरायां सीएचसी में जल्द शुरू होंगे सिजेरियन प्रसव

Sat, 12 Mar 2022 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Cesarean delivery will start soon in Sikandra, Derapur, Shivli and Pukhrayan CHC
सिकंदरा सीएचसी भवन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। डेरापुर सहित चार सीएचसी में जल्द सिजेरियन प्रसव की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए इन सीएचसी को प्रथम संदर्भन इकाई बनाया गया है। सीएमओ की ओर से गठित टीम ने केंद्रों में प्रसव कराने के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में अभी तक सामान्य प्रसव की व्यवस्था है। ऑपरेशन की सुविधा नहीं होने से गंभीर हालत में आने वाली गर्भवती महिलाओं को जिला महिला अस्पताल रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

इससे कई बार गर्भवती की हालत बिगड़ जाती। यही हाल डेरापुर, शिवली, पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग प्राइवेट अस्पताल का रुख करते हैं। इस समस्या से निजात दिलवाने के लिए इन चारों सीएचसी को प्रथम संदर्भन इकाई बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सीएमओ डॉ. एके सिंह ने चार एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ की टीम गठित कर चिकित्सालयों का निरीक्षण कर आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने को कहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में महिला और पुरुष डॉक्टरों की तैनाती भी कर दी गई है। हालांकि अभी सिकंदरा सीएचसी में महिला डॉक्टर ने चार्ज नहीं लिया है। इस वजह से शासन की ओर से जल्द ही दूसरी डॉक्टर की तैनाती होगी।

रसूलाबाद, डेरापुर, शिवली, सिकंदरा और पुखरायां सीएचसी को प्रथम संदर्भन इकाई बनाई गया है। रसूलाबाद सीएचसी में गंभीर हालत में आने वाली गर्भवती का आपरेशन से प्रसव कराने की सुविधा शुरू की जा चुकी है। जल्द ही अन्य सीएचसी में यह व्यवस्था शुरू की जाएगी। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed