{"_id":"6457cabe7324a31aa20cee43","slug":"kanpur-dehat-bsp-candidate-trapped-in-offering-biryani-to-voters-in-municipal-elections-case-filed-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: नगर निकाय चुनाव में वोटरों को बिरयानी की दावत कराने में फंसे बसपा प्रत्याशी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: नगर निकाय चुनाव में वोटरों को बिरयानी की दावत कराने में फंसे बसपा प्रत्याशी, मुकदमा दर्ज
Sun, 07 May 2023 09:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 May 2023 09:30 PM IST
सार
कानपुर देहात में वोटरों को लुभाने के लिए राजपुर में बिरयानी दावत कराने पर बसपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात के राजपुर में नगर निकाय चुनाव में वोटरों को अपने पाले में करने की होड़ प्रत्याशियों में लगी है। रोक के बाद भी प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। राजपुर में बिरयानी दावत कराने पर बसपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजपुर नगर पंचायत में पहली बार नगर निकाय चुनाव हो रहा है।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए बसपा से अनवार खां प्रत्याशी हैं। एक वार्ड में बिरयानी पार्टी के दौरान अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी के पक्ष में वोटों की अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसका संज्ञान लेकर पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है। दरोगा अभिषेक चौहान ने बताया कि बसपा प्रत्याशी के समर्थकों ने शनिवार को नई बस्ती वार्ड में बिरयानी दावत कराई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे संज्ञान में लेकर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन