फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: BSP candidate trapped in offering biryani to voters in municipal elections, case filed

Kanpur Dehat: नगर निकाय चुनाव में वोटरों को बिरयानी की दावत कराने में फंसे बसपा प्रत्याशी, मुकदमा दर्ज

Sun, 07 May 2023 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 May 2023 09:30 PM IST
सार

कानपुर देहात में वोटरों को लुभाने के लिए राजपुर में बिरयानी दावत कराने पर बसपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: BSP candidate trapped in offering biryani to voters in municipal elections, case filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के राजपुर में नगर निकाय चुनाव में वोटरों को अपने पाले में करने की होड़ प्रत्याशियों में लगी है। रोक के बाद भी प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। राजपुर में बिरयानी दावत कराने पर बसपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजपुर नगर पंचायत में पहली बार नगर निकाय चुनाव हो रहा है।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए बसपा से अनवार खां प्रत्याशी हैं। एक वार्ड में बिरयानी पार्टी के दौरान अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी के पक्ष में वोटों की अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसका संज्ञान लेकर पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है। दरोगा अभिषेक चौहान ने बताया कि बसपा प्रत्याशी के समर्थकों ने शनिवार को नई बस्ती वार्ड में बिरयानी दावत कराई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे संज्ञान में लेकर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed