फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Bride and groom side fight over dance, 12 people injured

कानपुर देहात : डांस को लेकर वर व वधू पक्ष में मारपीट, 12 लोग घायल

Wed, 22 Jun 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Bride and groom side fight over dance, 12 people injured
सिकंदरा। डीजे व बैंड बाजे की धुन पर नाचने को लेकर सोमवार को वर व वधू पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर लात-घूसे व पत्थर चले। इससे 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। मंगलवार की सुबह दुल्हन पति के साथ ससुराल चली गई।
विज्ञापन

कस्बे के आजादनगर निवासी सूरजपाल ने बेटी बिजली देवी का विवाह जालौन के साहब नगर निवासी टिल्लू से किया था। विवाह 10 जून को सिकंदरा के एक मैरिज हाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार को टिल्लू पत्नी बिजली देवी को बैंड बाजा लेकर विदा कराने आया। वहां बैंड-बाजे व डीजे की धुन पर दोनों पक्षों के लोग नाचने लगे। इस पर वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के लोगों के नाचने पर एतराज जताया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में नोंकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से जमकर लात-घूसे व पत्थर चले। इससे दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद मामला शांत कराया।

मंगलवार की सुबह बिजली देवी पति टिल्लू के साथ विदा होकर ससुराल चली गई। थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों में नाचने को लेकर मारपीट व ईंट-पत्थर चले थे। घायलों को सीएचसी भेजकर उपचार कराया गया। अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed