{"_id":"622a5e2a784ce95d7f394155","slug":"kanpur-dehat-bjp-workers-swayed-by-the-victory-in-all-four-seats-fired-firecrackers-blew-gulal-akbarpur-news-knp684957411","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः चारों सीटों पर जीत से झूमे भाजपा कार्यकर्ता, दागे पटाखे, उड़ाया-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः चारों सीटों पर जीत से झूमे भाजपा कार्यकर्ता, दागे पटाखे, उड़ाया-गुलाल
विज्ञापन
अकबरपुर माती रोड पर पटाखे जलाकर खुशी मनाते कार्यकर्ता। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
भाजपा की जीत पर जिले में कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। शाम को पटाखे फोड़े गए। ढोल की थाप पर कार्यकर्ता नाचते रहे। रसूलाबाद में बुलडोजर में चढ़कर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। वहीं अकबरपुर में घरों में दीये जलाए गए।
भाजपा के चारों प्रत्याशियों की जीत के बाद माती रोड स्थित एक गेस्ट में चारों विधानसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, सतीश शुक्ला, धर्मपाल भदौरिया, विकास मिश्रा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिवली क्षेत्र में भाजपाइयों ने होली खेली। ढोल पर जमकर नृत्य किया। जिला पंचायत सदस्य उमेश दुबे, वतनराज अग्निहोत्री, मनीष सैनी, विजय कुमार, बाबू सैनी, रमाकांत अग्निहोत्री, हिमांशु शर्मा ने मिठाई बांटी। बैरी, बाघपुर, मैथा, भाऊपुर, औनहां में भाजपाइयों ने खुशियां मनाई।
विज्ञापन
एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। झींझक में भाजपा की जीत पर कस्बे के मुख्य मार्ग पर हरिशंकर तिवारी, संतोष तिवारी, मानू पांडेय, रामजी गुप्ता ने आतिशबाजी की। लता तिवारी के आवास पर ढोल नगाड़े पर डांस किया गया।
जलिहापुर गांव में अशोक सिंह ने ग्रामीणों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाई। पूनम संखवार की जीत पर भाजपाइयों ने रसूलाबाद चौराहे पर ढोल बजवा कर जमकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर जश्न मनाया।
भाजपा की जीत पर माती कचहरी में जश्न का माहौल हो गया। शासकीय अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। सुबह से ही अधिवक्ता चुनाव परिणाम जानने के लिए मोबाइल में लगे रहे। इससे कचहरी का कामकाज लगभग प्रभावित रहा।
वहीं वादकारियों की संख्या भी बहुत कम होने से सन्नाटा पसरा रहा। शाम को परिणाम आते ही जिला शासकीय अधिवक्ता राजू पोरवाल, धनंजय पांडेय, अमित सिंह, अवि सक्सेना, आशीष तिवारी, शशिभूषण सिंह ने परिसर के ही हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।