फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Attack on retired soldier and his son, soldier dies, son critical

Kanpur Dehat: सेवानिवृत्त फौजी व उसके बेटे पर हमला, पिता की मौत, बेटा गंभीर

Mon, 20 Jan 2025 12:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Jan 2025 12:07 AM IST
सार

Kanpur dehat News: सेवानिवृत्त फौजी व उसके बेटे पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पिता की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Attack on retired soldier and his son, soldier dies, son critical
पुलिस मौके पर मौजूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छटी कार्यक्रम से लौट रहे सेवानिवृत्त सैनिक व उसके पुत्र पर मवई मुक्ता गांव में जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल पिता- पुत्र को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने पूर्व सैनिक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके बेटे को गंभीर हालत में हैलट रेफर किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को एक डंडा बरामद हुआ। 
विज्ञापन




मवई मुक्ता निवासी सिद्धनाथ संखवार (62) रविवार शाम को बेटे वीरू (30) के साथ रिश्तेदार के यहां छटी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से बरौर थाना के बेड़ामऊ गए थे। देर रात को दोनों गांव के छुन्ना उर्फ बृजेंद्र शुक्ला के घर के पास खून से लथपथ पड़े मिले। जानकारी पर दूसरी पत्नी नन्ही देवी व परिजन उनको जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने सिद्धनाथ को मृत घोषित कर दिया। जबकि वीरू को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर सीओ देवेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को घटना स्थल पर पूर्व सैनिक की बाइक व एक डंडा पड़ा मिला। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रथम दृष्टयता सिद्धनाथ की हत्या संबंधियों द्वारा किया जाना प्रतीत हो रहा है। मामले की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उन्हीं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed