{"_id":"63067f14ee14ea63f1650d22","slug":"kanpur-dehat-another-physician-found-infected-in-the-district-hospital-yet-negligent-towards-corona-akbarpur-news-knp714476961","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : जिला अस्पताल में एक और फिजिशियन मिले संक्रमित, फिर भी कोरोना के प्रति लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : जिला अस्पताल में एक और फिजिशियन मिले संक्रमित, फिर भी कोरोना के प्रति लापरवाही
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजो की लाइन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में अब दूसरे फिजिशियन भी कोविड संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद भी अस्पताल में आने वाले मरीज व तीमारदार कोरोना के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। लोग ओपीडी व औषधि वितरण कक्ष के बाहर बिना मास्क पास-पास खड़े हो रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है।
अधिकारी नियमों का पालन कराने की बात कह रहे हैं। मालूम हो कि 10 दिन पहले भी एक चिकित्सक संक्रमित मिली थीं। तीसरे फिजिशियन ने अपना तबादला लखनऊ करा लिया है। इस वजह से बुधवार को ओपीडी में चेस्ट फिजिशियन ने मरीजों का उपचार किया।
जिला अस्पताल में अब तक जनरल फिजिशयन डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. अराधना और डॉ. प्रतीक सक्सेना की तैनाती थी। इसमें डॉ. पंकज रिटायर होने के बाद पुनर्नियोजन के तहत काम कर रहे थे। अब उन्होंने अपना तबादला लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में करा लिया है।
विज्ञापन
डॉ. अराधना 10 दिन पहले कोरोना संक्रमित हुईं थीं, ठीक होने के बाद उन्होंने मरीजों का उपचार शुरू किया, लेकिन मंगलवार को वह फिर से बीमार पड़ गईं। तीसरे चिकित्सक प्रतीक सक्सेना भी मंगलवार को कोरोना संक्रमित हो गए।
दोनों फिजिशियन के नहीं रहने पर बुधवार को चेस्ट फिजिशियन डॉ. रिजवान खालिद ने मरीजों का उपचार किया। उन्होंने 155 मरीज देखें। वहीं, बुधवार को सिर्फ एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। अब जनपद में कोरोना के पांच केस एक्टिव हैं।
जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. यतेंद्र ने बताया कि बुधवार को संक्रमित मिला युवक नोएडा में रहता है। वह कानपुर देहात का मूल निवासी है। केस को नोएडा ट्रांसफर कर दिया गया है।
कोविड के प्रति लोगों सो सतर्कता बरतने के लिए लगातार सजग किया जा रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को नियमों का पालन करने के लिए कहा जाता है। इसके लिए टीम लगाई गई है। - डॉ. एके सिंह, सीएमए