फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : After the dispute, the young man hanged himself by locking his wife and children in the room

Kanpur Dehat: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, विवाद के बाद पत्नी-बच्चों को कमरे में कर दिया था बंद, जांच शुरू

Sat, 24 Jun 2023 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Jun 2023 01:37 AM IST
सार

थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगीञ

विज्ञापन
Kanpur Dehat : After the dispute, the young man hanged himself by locking his wife and children in the room
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के जौहर गांव में पत्नी व बच्चों को एक कमरे में बंद कर युवक ने घर के आंगन में लगे पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जौहर गांव निवासी संजू (35) मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था। परिजनों के मुताबिक संजू शराब का आदी थी। शराब पीने से मना करने पर उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता था। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

पत्नी से व्यवहार से खफा संजू ने पत्नी सीमा और तीन बच्चों शिवानी (12), प्रिंस (8), पुष्पेंद्र (6) को घर के एक कमरे में बंद करके बाहर से दरवाजे में कुंडी लगा दी। इसके बाद घर के ही आंगन में लगे पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी के शोर मचाने पर ग्राम प्रधान के पति विष्णु गौतम आसपास के लोगों के साथ संजू के घर पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलकर सीमा व उसके बच्चों को बाहर निकाला। साथ ही संजू को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगीञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed