{"_id":"65e960dfcae790fdba0f932f","slug":"kanpur-dehat-after-murdering-a-woman-body-was-thrown-on-the-highway-husband-said-he-strangled-her-to-death-2024-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: महिला की हत्या कर हाईवे किनारे फेंका शव, पति को चाल चलन पर था संदेह, बोला- गला घोंटकर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: महिला की हत्या कर हाईवे किनारे फेंका शव, पति को चाल चलन पर था संदेह, बोला- गला घोंटकर मारा
Thu, 07 Mar 2024 12:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:14 PM IST
सार
Kanpur Dehat News: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। कोतवाल ने बताया कि हिरासत में लिए गए पति ने गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सहजादपुर के पास एक महिला की हत्या कर शव हाईवे किनारे झांडियों में फेंक दिया गया। सूचना मिलते हीसीओ सदर व अकबरपुर कोतवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। साथ ही, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नोनापुर गांव के रहने वाले अजीत कुमार की पत्नी रूबी (30) मौजूदा समय में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर में चार बच्चों के साथ रहकर एक फैक्टरी में काम करती थी। गुरुवार सुबह उसका शव कानपुर-सिकंदरा हाईवे पर सहजादपुर गांव के पास झाड़ियों में पड़ा मिला।
विज्ञापन
जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सीओ सदर तनू उपाध्याय व अकबरपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह पहुंचे और छानबीन शुरू की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
पति बोला- गला घोंटकर मारा
अकबरपुर कोतवाल ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में मृतका रूबी के नबीपुर आवास में पंकज नाम के एक युवक का आना-जाना होने से उसके पति को पत्नी के चाल चलन पर संदेह था। इसको लेकर उसका कई बार पत्नी से विवाद हुआ। बुधवार रात में पत्नी को नबीपुर से अपने साथ लेकर निकलने की जानकारी छानबीन में सामने आई है। हिरासत में लिए गए पति ने गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात कही है।