फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After a dispute with family members, the body of a woman was found hanging from a tree in the forest.

Kanpur Dehat: जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों से हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 08 Jun 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Jun 2023 01:18 AM IST
सार

देवीपुर चौकी इंचार्ज किशनपाल सिंह ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला परिजनों से विवाद के बाद आत्महत्या का लग रहा है।

विज्ञापन
After a dispute with family members, the body of a woman was found hanging from a tree in the forest.
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर गांव के पास जंगल में एक महिला का शव शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। चरवाहों ने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के साथ साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

गजनेर थानाक्षेत्र के भवानी पुरवा गुजराई निवासी रामपाल की पत्नी राजेन्द्री देवी (45) घर में विवाद के बाद बुधवार की दोपहर में कहीं चली गईं थीं। इसके बाद जुनेदपुर गांव के जंगल में शीशम के पेड़ पर उनका शव लटका मिला। जंगल में मवेशी चरा रहे लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस और फोरेंसकि टीम पहुंची और जांच की। इसी बीच राजेन्द्री का बेटा आलोक भी घटनास्थल पर पहुंच गया। देवीपुर चौकी इंचार्ज किशनपाल सिंह ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला परिजनों से विवाद के बाद आत्महत्या का लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed