फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : ACMO slept in office, video viral on social media

कानपुर देहात : कार्यालय में ही सो गए एसीएमओ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mon, 13 Sep 2021 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : ACMO slept in office, video viral on social media
कानपुर देहात स्थित सीएमओ कार्यालय में कुर्सी पर सोते एसीएमओ। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती स्थित सीएमओ कार्यालय में तैनात एसीएमओ का दफ्तर में कुर्सी पर बैठकर सोने का वीडियो रविवार को वायरल हो गया। इसको देखकर लोग पूरे दिन सोशल मीडिया पर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर टिप्पणी करते रहे। मामले की जानकारी पर सीएमओ ने एसीएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, कार्य के दौरान लापरवाही करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में बुखार और डेंगू का प्रकोप चल रहा है। अब तक डेंगू व बुखार से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हर रोज बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर लोग पहले ही सवाल उठा रहे हैं। वहीं, रविवार को एसीएमओ डॉ. कुलदीप तोमर का कार्यालय की कुर्सी में बैठकर सोने का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

वीडियो में एसीएमओ आंखें बंद कर सोते दिख रहे हैं। पूरे दिन यह वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को शेयर किया। इसमें जिले में बुखार व डेंगू फैला होने के बाद भी स्वास्थ्य अधिकारी ड्यूटी को लेकर कितना संजीदा हैं इसको लेकर टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कब का है यह तो साफ नहीं है, लेकिन जानकारों का कहना है कि वीडियो एक या दो दिन पहले का है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व ही एसीएमओ डॉ. कुलदीप ट्रांसफर होकर जिले में आए हैं।

इन्हें मृत्यु पंजीयन व डिप्टी सीएमओ प्रोटाकॉल का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना टीकाकरण व संक्रामक बीमारी नियंत्रण के लिए दो ब्लॉकों की जिम्मेदारी दी गई है। वायरल वीडियो को लेकर एसीएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। भविष्य में लापरवाही करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed