फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Accident while installing tin shed at workshop youth dies of electrocution colleague suffer burns

Kanpur Dehat: वर्कशॉप में टिनशेड लगाते समय हादसा, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से झुलसा

Wed, 05 Aug 2026 02:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 05 Aug 2026 02:25 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: बिधनू थाना क्षेत्र में एक वर्कशॉप के ऊपर टिनशेड लगाते समय अचानक लोहे की चादर ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से छू गई। करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Accident while installing tin shed at workshop youth dies of electrocution colleague suffer burns
अस्पताल में भर्ती करंट से झुलसा युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में रनिया थाना क्षेत्र के खानचंदपुर गांव के पास बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब एक वर्कशॉप में टिनशेड लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

खानचंदपुर के पास स्थित एक वर्कशॉप में टिनशेड लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान काम करते समय टिनशेड या लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे तेज करंट दौड़ गया। हादसे में बिलसराय निवासी सूरज (28) पुत्र विनोद और उसका साथी अमन (30) पुत्र रामप्रकाश गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
Trending Videos

शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया
दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज, अकबरपुर ले जाया गया। यहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. निशांत पाठक ने परीक्षण के बाद सूरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमन का उपचार जारी है। रनिया थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से हादसा हुआ है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed