{"_id":"5dc5d26a8ebc3e5b516de6e6","slug":"kanpur-dehat-accident-kanpur-news-knp5246876182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लीकेज सिलिंडर से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लीकेज सिलिंडर से लगी आग
विज्ञापन
kanpur dehat accident
- फोटो : SHUKLGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्लागंज (उन्नाव)। राजधानी मार्ग स्थित नगर पालिका कार्यालय के ठीक बगल में पालिका मार्के ट स्थित एक स्वीट्स की दुकान में घरेलू गैस सिलिंडर से समोसे और खस्ते बनाने का कार्य चल रहा था। तभी लीकेज सिलिंडर से आग लग गई। दुकान मालिक और कर्मचारी जान बचाने को भागे। लोगों ने मिट्टी और रेत व पानी डालकर किसी तरह से आग पर काबू पाया। एक घंटे तक अफ रा तफ री का माहौल व्याप्त रहा।
नगर पालिका गंगाघाट कार्यालय के बाहर पालिका की मार्के ट है। पालिका गेट से सटी पंकज स्वीट्स नाम से एक मिठाई की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब सवा सात बजे कारीगर भठ्ठी में समोसे और खस्ते तल रहा था। अचानक सिलेंडर लीकेज हो गया और उसमें आग लग गई। आग की लपटें दस-दस फि ट ऊपर उठने लगी तो दुकान मालिक पंकज और उसके कारीगर दुकान छोड़ जान बचाने को भागे। दुकान के बगल में अन्य दुकानें थी। आग भड़कती देख आस-पास रहे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। राजधानी मार्ग स्थित डिवाइडर की मिट्टी और रेत बाल्टी की मदद से जलते सिलेंडर पर डालते हुए पानी भी डाला गया।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। बिंदानगर चौकी इंचार्ज संजीव यादव ने अग्निशमन विभाग को फ ोन किया। जब तक दमकल आती तब तक आग बुझा ली गई। सिलिंडर में आग लगी वह घरेलू सिलेंडर था।