फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat accident

पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Wed, 07 Aug 2019 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat accident
बिल्हौर। जीटी रोड मल्लापुर गांव के सामने मंगलवार को बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे गिरे पेड़ से जा टकराए। हेलमेट न लगाए होने से युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिल्हौर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के मुताबिक, दोनों मृतक रिश्तेदार हैं, और बहन की शादी का कार्ड बांटने रिश्तेदारी गए थे।
विज्ञापन

कस्बे के सरोजनी नायडू नगर मोहल्ला निवासी फिरोज उर्फ राजू (27) पुत्र मुन्नू मास्टर मंगलवार को बहन सानिया उर्फ शबनम के निकाह का कार्ड बांटने के लिए चचेरे भाई चंद्रशेखर आजाद नगर मोहल्ला निवासी चांदबाबू (29) पुत्र इब्बन संग बाइक से बीरामऊ शिवराजपुर रिश्तेदारी में कार्ड बांटने गए थे। शाम सात बजे घर वापसी के दौरान धौरसलार रेलवे स्टेशन के समीप मल्लापुर गांव के सामने बारिश में गिरे पड़े नीम के पेड़ से दोनों जा टकराए।
विज्ञापन

राजू और चांदबाबू के सिर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के राहगीरों ने खून से लथपथ युवकों को उठाकर किनारे किया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस कुछ ही पलों में मौके पर पहुंच गई। दोनों युवकों को सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता मुन्नू मास्टर के गुजर जाने के बाद कस्बे के सरोजनी नायडू नगर मोहल्ला निवासी एकलौते फिरोज उर्फ राजू ने अपनी बहन सानिया उर्फ शबनम का निकाह 18 अगस्त बड़ी मन्नतों के बाद तय किया था। निकाह के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप से देने में जुटा था। मंगलवार को खाने-पीने के सामान की बुकिंग करने के बाद शादी कार्ड का वितरण के लिए गए थे, जहां वापसी के दौरान धौरसलार रेलवे स्टेशन के समीप बारिश में गिरे पेड़ से टक राकर राजू और उसके चचेरे भाई की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे मोहल्ले के लोग शवों को देखकर सिर्फ यही कह रहे थे कि बहन की डोली उठने से पहले घर के एकलौते चिराग का जनाजा उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed