{"_id":"6767d0347f26ecabb20a212a","slug":"kanpur-dehat-accident-dcm-hit-the-bike-two-friends-died-police-said-action-will-be-taken-after-investigation-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat Accident: डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत…पुलिस बोली- जांच कर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat Accident: डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत…पुलिस बोली- जांच कर होगी कार्रवाई
Sun, 22 Dec 2024 02:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:09 PM IST
सार
Kanpur Dehat News: इटावा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर देहात में इटावा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात को तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार इंजीनियर व उसके साथी को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पंजाब के बल्लभगढ़ मंडवारा मियनपुर जिला रूपनगर निवासी सतीश राठौर (33) पुत्र ऋषि पाल चंडीगढ़ की वीएम पैकेजिंग कंपनी में सर्विस इंजीनियर के तौर पर तैनात थे। शनिवार को वह रनियां स्थित एक फैक्टरी में मशीन इंस्टॉल करने आए थे। शाम को वह विसायकपुर होटल के कर्मचारी अंकुश वर्मा (18) पुत्र ईश्वरनंद निवासी सुल्तानपुर थाना मूसानगर के साथ बाइक से रनियां की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला
रात दो बजे के करीब रनियां थाना के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने उनको टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक करीब 20 मीटर डीसीएम में फंस कर घिसटती रही। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि घटना की जानकारी परिजन को दी गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
