फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat accident

ट्रक में पीछे से घुसा डीसीएम चालक की मौत, एक घायल

Sat, 29 Jun 2019 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat accident
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां पड़ाव में गुरुवार की रात हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार डीसीएम पीछे से जा भिड़ी। दुर्घटना में डीसीएम चालक केबिन में फंस गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला। तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। खलासी गंभीर रुप से घायल हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की देर रात 1 बजे पुलिस हाईवे पर गश्त कर रही थी। तभी एक चालक रनियां पड़ाव पर ट्रक खड़ा करके हाईवे की दूसरी साइड में एटीएम से पैसा निकालने गया था। पुलिस ने ट्रक चालक को हाईवे पर से ट्रक हटाने के लिए कहा। तब तक कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम उसमे पीछे घुस गई।
विज्ञापन

इधर, डीसीएम चालक सुरेंद्र (30) निवासी कूट खुर्द, थाना बवाना नई दिल्ली व खलासी अज्ञात केबिन में फंस गए। पुलिस ने केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला। तब तक चालक की मौत हो गई थी। खलासी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed