फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: A young man who had gone to graze goat in Gajner's Perajor village died after falling into a well

Kanpur Dehat : गजनेर के पेराजोर गांव में बकरी चराने गए युवक की कुएं में गिरकर मौत

Mon, 07 Nov 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: A young man who had gone to graze goat in Gajner's Perajor village died after falling into a well
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के पेराजोर गांव में रविवार को बकरी चराने गया युवक कुएं में गिर गया। जानकारी होनेे पर दमकल जवान मौके पर पहुंचे और युवक को कुएं से बाहर निकाला। इससे पहले युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

पेराजोर गांव निवासी राकेश गौतम (42) रविवार को बकरियां चराने जंगल में गया था। शाम चार बजे के करीब वह झाड़ियों के पास चर रही बकरियों को हांकने गया तो कुएं में गिर गया। चीख सुनकर आसपास मौजूद अन्य चरवाहों ने शोर मचाया तो काफी ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन

प्रधान पप्पू चंदेल की सूचना पर गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल टीम को बुला लिया। दमकल जवानों ने कड़ी मशक्कत कर युवक को बाहर निकला, लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनहोनी पर मां ननकी बिलखने लगी। थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed