{"_id":"622e46c98741af1d06642bee","slug":"kanpur-dehat-a-young-man-was-found-dead-on-a-cot-in-the-house-wife-was-in-the-maternal-house-for-many-months-akbarpur-news-knp6855041128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः घर में चारपाई पर मृत मिला युवक, कई माह से मायके में थी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः घर में चारपाई पर मृत मिला युवक, कई माह से मायके में थी पत्नी
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के कन्हैया नगर में रविवार को एक युवक का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। कई महीने से पत्नी मायके में रह रही थी। युवक इससे परेशान था।
घटना की जानकारी पर पत्नी घर पहुंची। पुलिस ने आत्महत्या करने की आशंका जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मोहल्ले में चर्चा रही कि मृतक शराब का भी लती था।
कन्हैया नगर निवासी विक्की सिंह उर्फ सोनू कई दिनों से मोहल्ले के लोगों को नहीं दिखा। बाइक दरवाजे पर खड़ी थी। घर में कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसकी पत्नी मधु उर्फ ज्योति को दी।
विज्ञापन
रविवार सुबह वह मायके पहाड़पुर बकेवर इटावा से पिता मुनेश के साथ घर पहुंची। अंदर जाने पर कमरे में चारपाई पर विक्की का शव पड़ा मिला। पुलिस ने आशंका जताई कि दो से तीन दिन पहले उसने जहरीला पदार्थ खाया है। शव से बदबू आ रही थ
ी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि विक्की शराब का लती था। उसके पास एक लोडर था जिसे होने वाली आमदनी से वह शराब पी जाता था। इससे आए दिन घर में कलह होती थी। पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। इससे नाराज होकर पत्नी कई महीने से मायके में रह रही थी।
मां की ढाई साल पहले मौत हो गई थी। उसकी हरकतों की वजह से बड़ा भाई उससे दूरी बनाए था। वह घर में अकेला ही रहता था। इस बीच उसका लोडर भी नहीं दिखा। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि नौ मार्च को उसे बाइक से आते देखा गया था।
पति का शव देख मधु बिलखने लगी। पांच साल के बेटे प्रशांत के सिर से पिता का साया हट जाने पर लोग उसे दुलराते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां मौत का कारण स्पष्ट न होने पर जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।