फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat A young man kidnapped an innocent child and misdeed her accused arrested by police

Kanpur Dehat: मासूम को अगवा कर युवक ने किया दुष्कर्म, स्कूल से घर लौट रहे भाई-बहन, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 May 2025 09:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 May 2025 09:00 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: भाई ने बताया कि एक युवक बहन को शौचालय में बंद किए है। गांव के लोगों के साथ शौचालय का दरवाजा खुलवाया, तो बेटी बदहवास हालत में मिली। मौके पर कुंभी निवासी पुराने यादव मिला, जो लोगों को देखते ही भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बेटी ने जबरन गलत काम करने की बात बताई।

विज्ञापन
Kanpur Dehat A young man kidnapped an innocent child and misdeed her accused arrested by police
मासूम के साथ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के एक गांव में स्कूल से घर लौट रहे मासूम भाई-बहन को एक युवक ने अगवा कर लिया। दोनों को पास के सरकारी स्कूल में ले गया। भाई को डांटकर बाहर खड़ा रहने को कहा। बहन को शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्चों को खोजते हुए ग्रामीणों के साथ पिता पहुंचे, तो आरोपी को मौके पर पकड़ लिया।

विज्ञापन

पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।  पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी छह साल की बेटी व नौ साल का बेटा गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल से छुट्टी होने पर मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब दोनों घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

बदहवास हालत में मिली बेटी
काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी खोजबीन शुरू की। बच्चों को खोजते हुए सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो बाहर बेटे की चप्पल मिली। आवाज दी तो स्कूल के अंदर से बेटे की आवाज आई। अंदर गया तो, बेटा सहमा हुआ खड़ा था। बेटे ने बताया कि एक युवक बहन को शौचालय में बंद किए है। गांव के लोगों के साथ शौचालय का दरवाजा खुलवाया, तो बेटी बदहवास हालत में मिली।

लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी
मौके पर कुंभी निवासी पुराने यादव मिला, जो लोगों को देखते ही भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बेटी ने जबरन गलत काम करने की बात बताई। इस पर गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी और पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की और बच्चों से जानकारी ली। दोनों बच्चों ने बताया कि जब वह स्कूल से लौट रहे थे।

विज्ञापन

पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
तभी आरोपी पुराने यादव दोनों को रास्ते से पकड़ कर स्कूल में ले गया। पुलिस ने दोनों बच्चों के बयान दर्ज करने के बाद बच्ची को उपचार के लिए भेजा। अकबरपुर के थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed