फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : A bottle of glucose was handed over to the patient in the district hospital and sent to the emergency ward

कानपुर देहात : जिला अस्पताल में मरीज को ग्लूकोज की बोतल थमा भेज दिया इमरजेंसी वार्ड

Wed, 23 Feb 2022 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : A bottle of glucose was handed over to the patient in the district hospital and sent to the emergency ward
जिला अस्पताल में हाथ में बोतल पकड़कर मरीज को वार्ड ले जाता तीमारदार। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में तीमारदारों के हंगामे के दौरान मानवीय संवेदनाएं तार-तार होते दिखाई पड़ी। परिजनों के विरोध के दौरान इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक को छोड़ स्वास्थ्य कर्मी लापता हो गए। इस बीच चिकित्सक मरीजों व तीमारदारों को खुद ही इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होने के लिए कहते रहे।
विज्ञापन

डेरापुर के सनिहापुर निवासी चेतराम की पत्नी राजेश्वरी (70) को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस पर राजेश्वरी अपने वाहन चालक प्रेमचंद्र के साथ जिला अस्पताल पहुंचीं। वहां डॉक्टर ने देखकर उनके हाथ में वीगो लगाकर ग्लूकोज की बोतल थमा दी।
विज्ञापन

इसके बाद प्रेमचंद्र के साथ राजेश्वरी को इमरजेंसी वार्ड जाने के लिए कह दिया। इस दौरान मरीज को न तो व्हील चेयर दी गई और न ही स्ट्रेचर। वहीं इमरजेंसी वार्ड में बवाल के वक्त चार मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें थानपुर खरंजा के विपिन कुमार, शिवली के विशाल, डेरापुर मवईमुक्ता की आशा देवी और बारा निवासी आमना भर्ती थी। विशाल की मां सरला ने बताया कि सोमवार को भर्ती होने के बाद से डॉक्टर उन्हें देखते तक नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed