फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 63 Hindu Bengali families displaced from East Pakistan will soon come to live in Bhaisayan

कानपुर देहात : जल्द भैसायां में रहने आएंगे पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 63 हिंदू बंगाली परिवार

Wed, 20 Apr 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 63 Hindu Bengali families displaced from East Pakistan will soon come to live in Bhaisayan
महेंद्र नगर में रह रहे विस्थापित बंगाली परिवार के मकान। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से विस्थापित 63 हिंदू बंगाली परिवारों के लोगों को पुनर्वास योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौगात दी है।
विज्ञापन

इन परिवारों को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दो एकड़ कृषि भूमि का पट्टा, 200 मीटर के आवासीय पट्टे के साथ आवास योजना का लाभ दिया गया। अब यह हिंदू बंगाली परिवार जल्द भैसायां में आकर अपने मकान बनवाएंगे।
विज्ञापन

1970 में पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से आये विस्थापित हिंदू परिवारों को देश के अलग अलग हिस्सों में रखा गया था। इसमें से 63 परिवारों को मदन सूत मिल हस्तिनापुर मेरठ में पुनर्वासित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

1984 में मिल बंद होने के कारण ये लोग सब बेसहारा हो गए थे। 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो इन परिवारों को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
इसी के तहत मंगलवार को लखनऊ के लोक भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 63 हिंदू बंगाली परिवारों को रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के भैंसायां व कठारा गांव में दो एकड़ कृषि भूमि, 200 वर्ग मीटर का आवासीय पट्टा व मुख्यमंत्री आवास योजना से जुड़े कागजात सौंपे।
लोक भवन में कार्यक्रम के बाद सभी विस्थापित बंगाली परिवारों के मुखिया मेरठ प्रशासन के साथ हस्तिनापुर वापस लौट गए। एसडीएम डॉ. जितेंद्र कटियार ने बताया कि अभी बंगाली परिवारों के रुकने की व्यवस्था नहीं है। जल्द व्यवस्था करने के बाद सभी को रसूलाबाद बुलाया जाएगा।
राजस्व विभाग की ओर से विस्थापित परिवारों के लिए जगह उपलब्ध करा दी गई है। अब विकास विभाग की ओर से उनके मकान का आदि का निर्माण कराया जाएगा। - राजकुमार चौधरी, तहसीलदार
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में रुपये भेजे जाएंगे। रसूलाबाद की किसी बैंक में खाता खुलवाने के लिए जल्द ही 63 बंगाली परिवारों के मुखिया को बुलाया जाएगा। - कमलेश कुमार, बीडीओ

खुश दिखे पहले से रह रहे बंगाली परिवार
भैंसाया गांव के महेंद्र नगर सेक्टर एक, दो, तीन व चार तथा इंद्रानगर में रह रहे लगभग 500 बंगाली परिवारों के बीच मंगलवार को खुशी का माहौल देखा गया। यह रह रहे हरिपद, रवि राय, विधान मंडल, तारक मंडल, रॉकी विश्वास आदि ने बताया कि उन लोगों को खुशी है कि सरकार की ओर से 63 हिंदू बंगाली परिवारों को भैसायां में बसाया गया है। उन्हें खुशी है कि उनका कुनबा बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed