फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 450 students got tablets and smart phones in Akbarpur Degree College

कानपुर देहात : अकबरपुर डिग्री कॉलेज में 450 छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट व स्मार्ट फोन

Sun, 08 May 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 450 students got tablets and smart phones in Akbarpur Degree College
छात्रा को स्मार्ट फोन देतीं डीएम व मौजूद राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व विधायक पूनम संखवार। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर महाविद्यालय में रविवार को आयोजित समारोह में महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला की मौजूदगी में 450 छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किए गए। इससे छात्र-छात्राएं खुश नजर आए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर किया। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कोरोना कॉल में ऑनलाइन पढ़ाई का महत्व सबने जाना।
विज्ञापन

पढ़ाई में छात्र-छात्राएं आगे रहें इसके लिए स्मार्ट फोन व टैबलेट दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई में इसका प्रयोग कर छात्र आगे बढ़ सकेंगे। यहां 14 डिग्री कॉलेजों के 340 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और सात डिग्री कॉलेजों के 110 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार ने कहा कि उच्च शिक्षा में तकनीकी रूप से पढ़ाई में सहूलियत हो इसके लिए टैबलेट व स्मार्ट फोन दिए गए हैं। छात्र इससे सरकार की योजनाओं की जानकारी भी ले सकते हैं। डीएम नेहा जैन ने कहा कि सरकार की यह योजना पढ़ाई के लिए उपयोगी है।

यहां सीडीओ सौम्या पांडेय, एसपी स्वप्निल ममगाई, एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी, बीएसए सुनील दत्त, एसडीएम अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ला, सीओ प्रभात कुमार, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य एसी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed