{"_id":"62508be6b7b3b61c09041a9f","slug":"kanpur-dehat-44-bighas-of-wheat-and-tur-crop-ashes-due-to-fire-accountants-surveyed-the-damage-akbarpur-news-knp690139073","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : आग से गेहूं व अरहर की 44 बीघा फसल राख, लेखपालों ने किया नुकसान का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : आग से गेहूं व अरहर की 44 बीघा फसल राख, लेखपालों ने किया नुकसान का सर्वे
विज्ञापन
भाऊपुर में फसल में लगी आग बुझाते छात्र व शिक्षक। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
शिवली/सिकंदरा/पुखरायां। जिले के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को विद्युत तारों व ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से करीब 44 बीघा गेहूं व अरहर की फसल जल गई। सूचना पर क्षेत्र के लेखपालों ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की है।
मैथा तहसील के संग्रामपुर में बिजली के तारों के टकराने से गिरी चिंगारी से शिवनाथ के एक बीघे गेहूं की फसल में आग लग गई। किसी तरह ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग बुझाई।
वहीं, भाऊपुर में बाजार के पास रखे ट्रांसफार्मर से गिरी चिंगारी से दिनेश चंद्र की सात बीघा, रमाकांत की तीन, गंगा देवी, सरयू देवी की दो-दो बीघा, शंकर दयाल, मिथिलेश की नौ-नौ बिस्वा, तपेश्वरी, राजेश्वरी की सात-सात बिस्वा, माया देवी, कमला देवी, गजेंद्र, राघवेंद्र की पांच-पांच बिस्वा मिलाकर कुल 18 बीघे फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नलकूपों व तालाब के पानी से आग पर काबू पा लिया। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार अर्चना शर्मा व लेखपाल को भेजकर क्षति की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
उधर, सिकंदरा के जटियापुर में हरपाल सिंह के खेत में आग लगने से करीब दो बीघा फसल जल गई। तहसीलदार लखनलाल राजपूत ने बताया कि क्षति का आकलन कराया जा रहा है।
वहीं, झींझक के मकनियापुर गांव में विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से राजबिहारी के खेतों में लगी डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने निजी नलकूप चलाकर आग पर काबू पाया। लेखपाल सैफ आलम ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट डेरापुर तहसील भेजी गई है।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव के पास बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से 11 किसानों की 18 बीघा फसल जल गई। लेखपाल रामबिलास आजाद ने बताया कि सर्वेश कुमार सोनकर की डेढ़ बीघा, श्रीपाल सोनकर की डेढ़ बीघा, गोविंद सोनकर की ढाई बीघा गेहूं और 10 बिस्वा अरहर, शिवम सोनकर की ढाई बीघा गेहूं और 10 बिस्वा अरहर की फसल जल गई।
इसी तरह अश्वनी शुक्ल की डेढ़ बीघा गेहूं, रानी देवी की एक बीघा गेहूं व 10 बिस्वा अरहर, सरोजनी की एक बीघा गेहूं, संतोष कुमार पाल की एक बीघा गेहूं, मनोरमा सोनकर की एक बीघा गेहूं व 10 विस्वा अरहर, महावीर पाल और अनुराग पाल की चार बीघा गेहूं की फसल जल गई।
देवीपुर, कालेनापुर, मुरलीपुर और डीघ गांव के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं, सूचना पर दो अग्निशमन वाहनों के साथ पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई। रिपोर्ट तहसील कार्यालय में भेजी जाएगी।
उधर, भोगनीपुर निवासी आजुल गुमटी में चूड़ी की दुकान किए है। जिसमें शुक्रवार को आग लग गई। इससे बगल में मोहम्मद कय्यूम की दुकान भी जल गई। वहीं गुरुगांव में बिजली की लाइन में स्पार्किंग होने से शिवनारायण के खेत में खड़ी गेहूं की चार बीघा फसल जल गई।