{"_id":"6287f99cd07ac950607a67c1","slug":"kanpur-dehat-3d-printing-successful-liver-surgery-shivli-s-student-prepared-the-model-akbarpur-news-knp697936962","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : थ्री-डी प्रिंटिंग से सफल हुई लीवर की जटिल सर्जरी, शिवली के छात्र ने तैयार किया था मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : थ्री-डी प्रिंटिंग से सफल हुई लीवर की जटिल सर्जरी, शिवली के छात्र ने तैयार किया था मॉडल
विज्ञापन
छात्र प्रभात अग्निहोत्री। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी की मदद से लखनऊ के किंग मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक जटिल लीवर सर्जरी की गई। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर जितेंद्र भास्कर के निर्देशन में एमटेक के छात्र प्रभात अग्निहोत्री ने एचबीटीयू की मदद से सर्जरी के पहले लीवर की थ्री डी इमेजिंग करके थ्री डी प्रिंटिंग तैयार की थी। इसी प्रिंटिंग मॉडल के आधार पर सफल आपरेशन किया गया। प्रभात कस्बा शिवली के रहने वाले हैं।
एचबीटीयू के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर जितेंद्र भास्कर ने बताया कि लखनऊ के जिस युवक की सर्जरी के लिए संपर्क किया गया था उसके लीवर के पिछले हिस्से में जटिल समस्या थी।
उनके निर्देशन में एमटेक के छात्र प्रभात अग्निहोत्री ने मरीज के सिटी स्कैन और एमआरआई की जांच रिपोर्ट और फिल्म के आधार पर थ्री डी प्रिंटिंग से मॉडल तैयार किया।
विज्ञापन
ऐसा इस लिए किया क्योंकि कई बार सिटी स्कैन और एमआरआई फिल्म व रिपोर्ट में समस्याएं पकड़ में नहीं आती हैं। थ्री डी मॉडल से ही उसका हल निकाला जाता है। इससे चिकित्सकों को मदद मिली और 12 मई को केजीएमयू में सफल सर्जरी की गई।
ऑपरेशन में डॉ. विवेक गुप्ता की टीम में डॉ. दिव्या मेहरोत्रा, डॉ. सुमित, डॉ. अभिजीत चंद्रा और डॉ. संजय त्रिपाठी शामिल थे। सर्जरी से पहले सभी ने मॉडल के आधार पर पूरी प्लानिंग की थी।
सर्जरी के वक्त प्रो भास्कर के सहयोगी प्रभात अग्निहोत्री भी ऑपरेशन थिएटर में मौजूद रहे। कस्बे के प्रतिभावान छात्र की इस सफलता पर लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। साथ की कस्बे का नाम भी रोशन हुआ है।