फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: 24 sick with fever in Gadiya village, health department does not know

Kanpur Dehat: गढ़िया गांव में बुखार से 24 बीमार, स्वास्थ्य विभाग को नहीं जानकारी

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: 24 sick with fever in Gadiya village, health department does not know
संदलपुर। क्षेत्र के गढ़िया गांव में इन दिनों बुखार का प्रकोप है। यहां 24 से ज्यादा लोग बीमार हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को अब तक इसकी जानकारी नहीं है। इससे मरीज गांव के झोलाछाप से अपना उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

संदलपुर ब्लॉक के गढ़िया गांव निवासी ज्योति (14), सौरभ (38), रेखा (17), नैंसी (11), विमला (25), रामकेश (48), अनमोल (32), बिट्टी देवी (55), श्रीकृष्ण (52), रामकृष्ण (36), नैना (8), सियाराम (23), शिवकुमार (45), हरीओम (22), कुसुमा (34) सहित 24 से ज्यादा लोग एक हफ्ते से बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि सभी लोग अपना उपचार झोलाछाप से करा रहे हैं। खास बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में बीमारी फैलने के बाद भी क्षेत्र की आशा और एएनएम को इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी हवासपुर की प्रभारी अधीक्षक डॉ. अर्चना चौरसिया ने बताया कि गांव में बुखार फैलने की जानकारी नहीं है। गुरुवार को स्वास्थ्य टीम मौके पर भेजकर मरीजों का उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed