{"_id":"62c1f1c67cba70106a2fcb54","slug":"kanpur-dehat-12-trains-removed-continuously-crossing-remained-closed-for-one-hour-jam-in-rura-akbarpur-news-knp705692766","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : लगातार निकालीं 12 ट्रेनें, एक घंटे बंद रही क्रॉसिंग, रूरा में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : लगातार निकालीं 12 ट्रेनें, एक घंटे बंद रही क्रॉसिंग, रूरा में लगा जाम
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। लगातार 12 ट्रेनें गुजरने से कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग एक घंटे बंद रही। इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। क्रॉसिंग खुलने पर पहले निकलने की होड़ में वाहन सवार फंस गए। सूचना पाकर आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे और धीरे-धीरे जाम खुलवाया। इससे शाम सात बजे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सकी।
रूरा से गुजरी वाली ट्रेनों के लिए शाम करीब 5:24 बजे पश्चिमी केबिन की क्रॉसिंग बंद की गई। इसके बाद यहां से एक के बाद एक 12 ट्रेनें अप व डाउन लाइन से गुजारी गईं। इसके चलते शाम 6:20 बजे क्रॉसिंग खुल सकी।
करीब एक घंटे तक क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। क्रॉसिंग खुलते ही पहले निकलने की होड़ में स्थिति और बिगड़ गई। लोग आधे घंटे तक और जाम में उलझे रहे। वहीं, निर्माणाधीन ओवरब्रिज से रास्ता संकरा होने के कारण वाहन चालकों को निकलने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
केबिन मैन जियालाल ने स्टेशन मास्टर को जाम की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ कर्मी काफी देर तक जाम खुलवाने के लिए जूझते रहे। देर शाम करीब सात बजे के बाद स्थिति सामान्य हो पाई।