फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: 101 doctors-paramedical staff will be ready to protect the health of the President, Prime Minister in Paraunkh

कानपुर देहात : परौंख में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेंगे 101 डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ

Sun, 29 May 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: 101 doctors-paramedical staff will be ready to protect the health of the President, Prime Minister in Paraunkh
कानपुर देहात। परौंख में तीन जून को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और सीएम के आगमन के चलते स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। माननीयों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सीएमओ की ओर से 101 डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम को मुस्तैद किया गया है। इसके साथ ही सभी से संबंधित ब्लड ग्रुप के चार-चार यूनिट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि ए, बी, ओ व एबी पॉजिटिव ग्रुप के चार-चार यूनिट ब्लड कानपुर मेडिकल कॉलेज से मंगवाए गए हैं। एंबुलेंस फ्लीट व्यवस्था के लिए एसीएमओ डॉ. राजकिशोर, परौंख कार्यक्रम स्थल के लिए डॉ. एसएल वर्मा, राष्ट्रपति के सेफ हॉउस के लिए डॉ. जीएस चौहान को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

पीएम के सेफ हॉउस के लिए डॉ. एपी वर्मा, राज्यपाल के सेफ हाउॅस के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष बाजपेयी, सीएम सेफ हॉउस के लिए डॉ. शिवम तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदलपुर में हवासपुर, डेरापुर और झींझक सीएचसी में भी माननीयों के लिए सेफ हॉउस बनाए गए हैं। तीनों सीएचसी के अधीक्षकों को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। फ्लीट में शामिल होने वाली एंबुलेंस के लिए चार डिप्टी सीएमओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इन एंबुलेंस में दो डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक उपचारिका और वार्ड ब्वॉय लगाया गया है। इसी तरह सेफ हॉउस में दो चिकित्साधिकारी, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, दो फार्मासिस्ट, एक उपचारिका, एक नेत्र परीक्षण अधिकारी, एलटी, डेंटल हाईजिनिस्ट और वार्ड ब्वॉय मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed