फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Deaths increasing in the heat, 238 bodies cremated

Kanpur: गर्मी में बढ़ रहीं मौतें, 238 शवों का हुआ अंतिम संस्कार, घाटों पर कम पड़ी जगह

Sun, 02 Jun 2024 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jun 2024 11:27 PM IST
सार

Kanpur News: गर्मी के चलते शहर में मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए जगह कम पड़ रही है। शव लेकर आए परिजनों को इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Kanpur: Deaths increasing in the heat, 238 bodies cremated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। घाटों और कब्रिस्तानों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार रविवार को जिले में 238 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। घाटों पर चिताएं रखने के लिए जगह कम पड़ जा रही है। टिनशेड के नीचे जगह न मिलने पर खुली धूप में गंगा किनारे शवों को जलाया जा रहा है। शनिवार को भी ऐसे ही मंजर देखने को मिले थे। इस दिन 180 शवों का अंतिम संस्कार हुआ था। भैरोघाट और भगवतदास घाट में पंडों, कर्मियों की शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन


भैरोघाट विद्युत शवदाह गृह की दूसरी भट्ठी भी चालू, दोनों शवदाह गृहों में 21 अंतिम संस्कार
रविवार को नगर निगम ने भैरोघाट विद्युत शवदाह गृह की दूसरी भट्ठी में भी अंतिम संस्कार शुरू कराए। पहले दिन इसमें छह शव जलाए गए। यह भट्ठी नौ महीने से खराब थी। इसी शवदाह गृह की दूसरी भट्ठी में सात शवों के अंतिम संस्कार हुए। इसी तरह भगवतदास घाट विद्युत शवदाह गृह में आठ शवों का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


कहां-कितने अंतिम संस्कार
भैरोघाट - 40
भगवतदास घाट - 12
भैरोघाट विद्युत शवदाह गृह - 13
भगवतदास घाट विद्युत शवदाह गृह - 8
सिद्धनाथ घाट - 9
स्वर्गाश्रम - 7
बिठूर - 21
ड्योढ़ी घाट - 21
नजफगढ़ घाट - 3
नागापुर घाट - 2
चौबेपुर, बंदीमाता, गंगाघाट - 14
खेरेश्वर घाट - 16
नानामऊ बिल्हौर-10
आंकिन घाट बिल्हौर - 02
आठ कब्रिस्तान - 60
Trending Videos

30 शवों का हुआ पोस्टमार्टम, 26 का कल, चार लावारिस लाशें और मिलीं
गर्मी के बीच शहर में लावारिस शव लगातार मिल रहे हैं। रविवार को अलग-अलग स्थानों पर चार लावारिस शव मिले। कुल 30 पोस्टमार्टम हुए। इसमें 14 लावारिस शव थे। 26 शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।
शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर कुल 18 शव मिले थे। शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए कुल 40 अज्ञात शव पोस्टमार्टम के लिए रखे थे। इनमें रविवार को 14 शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। अब 26 शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रविवार को नौबस्ता बंसत विहार के पास ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। कलक्टरगंज में झकरकटी ओवरब्रिज के समानांतर पुल पर 35 वर्षीय युवक का शव मिला। महाराजपुर में छिवली नदी के पास ट्रक में चालक का शव मिला। साढ़ घाटमपुर में एक युवक का शव मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed