कानपुर हादसा: दाल मिल में प्रेसर टैंक फटा, एक मजदूर की दबकर दर्दनाक मौत, दूसरा मजदूर गंभीर रूप से हुआ घायल
पनकी स्थित बुंदेलखंड एग्रो दाल मिल में टैंक फटने से एक मजूदर की मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज हैलट में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। बता दें कि फैक्टरी मालिक ने शव लवारिस में दाखिल किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित बुंदेलखंड एग्रो दाल मिल में गुरुवार सुबह फिल्टरेशन प्रेसर टैंक अचानक फट गया। टैंक के परखच्चे उड़ गए और उसका एक हिस्सा मजदूर के ऊपर गिर गया। करीब एक घंटे तक वह दबा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।
एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको हैलट में भर्ती कराया गया है। उसकी भी हालत नाजुक है। किदवई नगर निवासी कृष्ण मोहर गुप्ता का पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में दाल मिल है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह देहाड़ी पर हमीरपुर के ललपुरा निवासी रिंकू(21) व बलवीर सिंह काम कर रहे थे।
उनको फिल्टरेशन प्रेसर टैंक का काम सौंपा गया था। मटर फिल्टर की जा रही थी। तभी तेज के साथ प्रेसर टैंक फट गया। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने मिल मालिक को सूचना दी और टैंक के एक हिस्से के नीचे दबे रिंकू और बलवीर को निकालने में जुट गए।
जब तक दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया, तब तक रिंकू की मौत हो चुकी थी। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लावारिस में दाखिल कर दिया शव
फैक्टरी मालिक खुद रिंकू व बलवीर को लेकर हैलट पहुंचे थे। वहां पर दोनों का नाम, पता आदि न दर्ज करवाकर दोनों को लावारिस बताया। जब उनके परिजन वहां पहुंचे तो काफी देर तक इधर उधर घूमते रहे। जब डॉक्टरों ने परिजनों को दोनों को दिखवाया, तब उन्होंने पहचान की। फैक्टरी मालिक के इस रवैये से परिजन बेहद नाराज रहे।