Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Deal struck for Rs 7 lakh to secure the post of Yuvjan Sabha district president

कानपुर: युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनने के लिए सात लाख में डील, वायरल चैट पर उपाध्यक्ष बोले- फर्जी है पूरा मामला

Sat, 31 Oct 2026 12:46 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 31 Oct 2026 12:46 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष रामकिशोर साहू का फर्जी पत्र वायरल होने के 24 घंटे के भीतर ही भाजपा के उत्तरी जिला उपाध्यक्ष अंशु ठाकुर और उत्तरी जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित से जुड़ी एक कथित व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इस वायरल चैट में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पद के लिए सात लाख रुपये में डील होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Deal struck for Rs 7 lakh to secure the post of Yuvjan Sabha district president
कानपुर व्हाट्सएप चैट वायरल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष रामकिशोर साहू का फर्जी पत्र वायरल होने के 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को भाजपा के उत्तरी जिला उपाध्यक्ष अंशु ठाकुर की तरफ से व्हाट्सएप पर चैट वायरल हुआ। इसमें वह युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनने के लिए उत्तरी जिलाध्यक्ष को सात लाख रुपये देने का दावा कर रहा है। यह चैट पार्टी में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल चैट की पुष्टि नहीं करता।

विज्ञापन

उधर, उत्तरी जिलाध्यक्ष ने इसे फर्जी वीडियो बताया है। अंशु ने भी फर्जी बताते हुए कहा कि इसकी प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वह 31 अक्तूबर को पुलिस आयुक्त से मिलेंगे। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो और चैट में उल्लेख किया गया है कि कानपुर उत्तर में युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए सात लाख रुपये में डील हो गई है। सूची आने का इंतजार करो और स्वागत की तैयारी करो।

विज्ञापन
Trending Videos

यह चैट और वीडियो फर्जी है
हालांकि, भाजपा के उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने इसे फर्जी चैट बताया। यह भी कहा कि उसी चैट को देखते हुए वायरल किया गया वीडियो भी फर्जी है। अंशु ठाकुर उनकी समिति में जिला उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने उससे या किसी अन्य से न तो किसी पद के लिए रुपये मांगे और न ही किसी से पैसा लिया है। वहीं, भाजपा उत्तर जिले के उपाध्यक्ष अंशु ठाकुर ने भी बताया कि यह चैट और वीडियो फर्जी है। इसे भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष की छवि खराब करने के लिए वायरल किया गया है। वह 31 अक्तूबर को आयुक्त को पत्र देकर इसकी प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed