{"_id":"66ca2cfd6df2bfb7d208cb13","slug":"kanpur-deaf-youth-died-after-being-hit-by-vande-bharat-train-while-crossing-the-track-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जूही खलवा पुल में पानी, ट्रैक से जाते समय वंदेभारत की चपेट में आकर बधिर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जूही खलवा पुल में पानी, ट्रैक से जाते समय वंदेभारत की चपेट में आकर बधिर युवक की मौत
Sun, 25 Aug 2024 12:27 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 25 Aug 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
जूही खलवा पुल पर बारिश के बाद जलभरा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जूही खलवा पुल में गंदा पानी और कीचड़ होने से ट्रैक पार कर रहा बधिर युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। परमपुरवा कालोनी निवासी 31 वर्षीय रिजवान सिलाई कारीगर था। शनिवार की सुबह किसी कार्य से अफीम कोठी की ओर जा रहा था। जूही खलवा पुल पर गंदा पानी भरा होने से वह लाइन पार कर दूसरी ओर जाने लगा।
इस बीच तेज रफ्तार दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। परिजनों ने आकर उसकी रिजवान के रूप में शिनाख्त की। क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि जूही खलवा पुल से पिछले वर्ष भी एक युवक की डूबकर मौत हुई थी। रिजवान के छोटे भाई अयाज ने बताया कि वह तीन बहन व दो भाइयों में बड़ा था। वह जन्म से बधिर था, इसी कारण ट्रेन के आने का पता नहीं चल सका।