फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dead body thrown in a pit after killing a young man in Chaubepur, injuries on his body

कानपुर: चौबेपुर में युवक की हत्या कर गड्ढे में फेंका शव, शरीर पर मिले चोटों के निशान

Sun, 21 Mar 2021 07:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Mar 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Dead body thrown in a pit after killing a young man in Chaubepur, injuries on his body
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश में कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के निगोहा संपर्क मार्ग पर रविवार सुबह सड़क किनारे गड्ढे में अज्ञात युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसके पास ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो पाए। घटनास्थल से थोड़ी ही दूर नहर में एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


जिसके आधार पर पुलिस युवक की शिनाख्त करने के प्रयास में लगी है। शरीर पर मिले चोटों के निशान से आशंका है कि हत्या अन्यत्र कर शव को फेंका गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार सुबह प्रतापपुर निगोहा संपर्क मार्ग पर बेला मार्ग से करीब आधा किमी दूर सड़क किनारे गड्ढे में लगभग 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा देख राहगीरों ने मामले की जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी कृष्ण मोहन राय पुलिस बल के साथ पहुंचे। मृतक के चेहरे, पीठ, छाती, कोहनी, घुटनों व गले पर चोट व खरोंच के निशान हैं। शरीर के अन्य स्थानों पर भी नीले रंग के निशान बने थे। युवक के शरीर पर नीले रंग की जींस, पीले रंग की टी शर्ट व काले रंग की शर्ट थी। शव गड्ढे में मुंह के बल उल्टा पड़ा मिला।

तलाशी में कोई भी ऐसा कागजात या अन्य चीज नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो पाती। छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल से करीब 700 मीटर दूर स्थित नहर में पानी के किनारे एक बिना नंबर प्लेट वाली काले रंग की पैशन प्रो बाइक पड़ी मिली है। चेसिस नंबर के आधार पर पता चला कि बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी -78/ एफ डब्ल्यू 0743 है और वाहन स्वामी का नाम कमाल अहमद पुत्र रईस अहमद निवासी रेउना, थाना घाटमपुर, कानपुर नगर है।

जानकारी पर क्षेत्राधिकारी बिल्हौर राजेश कुमार भी मौके पर गए और मामले की पूरी जानकारी हासिल की। एसओ कृष्ण मोहन राय ने बताया कि बाइक नंबर व उसके कागजात के आधार पर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed