फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dead body of history-sheeter's wife found hanging

Kanpur: हिस्ट्रीशीटर की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला, 10 महीने पहले ससुरालियों को धमकाकर की थी लव मैरिज

Mon, 13 Mar 2023 10:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Mar 2023 10:36 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में हिस्ट्रीशीटर की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों की तहरीर पर ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Kanpur: Dead body of history-sheeter's wife found hanging
श्वेता सोनकर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी में हिस्ट्रीशीटर राजाबाबू की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। हिस्ट्रीशीटर समेत परिवार के सभी लोग घर छोड़कर भाग निकले। मायके वालों की सूचना पर चकेरी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। चकेरी पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


चकेरी लाल बंगला काली बाड़ी निवासी विनय सोनकर ने बताया कि 10 महीने पहले उनकी बहन श्वेता सोनकर (25) की शादी चकेरी थाने के हिस्ट्रीशीटर राजाबाबू सोनकर से हुई थी। राजाबाबू उनके मोहल्ले में ही रहता है। आरोप है कि उसने बहन को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था और परिवार वालों को धमकी देकर जबरन विवाह किया था। दहेज की मांग को लेकर श्वेता को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी वजह से उसे होली पर मायके नहीं भेजा गया।

विज्ञापन

राजाबाबू के बहनोई वीरू सोनकर ने रविवार रात 1 बजे फोन पर बताया कि उनकी बहन ने सुसाइड कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही भाई विनय, विशाल, मां रेनू और पिता राजेश समेत परिवार के अन्य लोग पहुंचे। घर पर कोई भी नहीं मिला, कमरे में फंदे के सहारे श्वेता का शव झूल रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही चकेरी थाने की पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

चकेरी थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हिस्ट्रीशीटर पति समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं मामले में चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की मां रेनू की तहरीर के आधार पर पति राजाबाबू सोनकर, सास रानी देवी, ससुर दीप नारायण, ननद दीपमाला, रोशनी, नंदोई वीरू सोनकर के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिवार के सभी सदस्य और नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed